प्रश्न – विश्व एथलेटिक्स रिले, 2026 के संबंध में नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा तथ्य सही नहीं है?
(a) पुरुषों की 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक संयुक्त राज्य अमेरिका ने जीता।
(b) महिलाओं की 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जमैका ने जीता।
(c) मिश्रित 4×400 मीटर रिले में रजत पदक केन्या ने जीता।
(d) पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में कांस्य पदक ऑस्ट्रेलिया ने जीता।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2-3 मई 2026 के मध्य विश्व एथलेटिक्स रिले, 2026 (World Athletics Relay & 2026) का आयोजन बोत्सवाना के गैबोरोन स्थित बोत्सवाना राष्ट्रीय स्टेडियम में हुआ।
- यह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आठवां संस्करण था, और इसे पहली बार बोत्सवाना या अफ्रीका में आयोजित किया गया है।
- इस आयोजन में 40 देशों के 723 से अधिक एथलीटों इंट्री Confirmed थी।
- यह प्रतियोगिता बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप, 2026 और बीजिंग में 2027 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2027 के लिए क्वालीफाइंग इवेंट थी।
- पुरुषों की 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक संयुक्त राज्य अमेरिका ने रजत पदक दक्षिण अफ्रीका ने और कांस्य पदक जर्मनी ने जीता है।
- महिलाओं की 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जमैका ने रजत पदक कनाडा ने और कांस्य पदक स्पेन ने जीता है।
- पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक बोत्सवाना ने रजत पदक दक्षिण अफ्रीका ने और कांस्य पदक ऑस्ट्रेलिया ने जीता है।
- महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक नॉर्वे ने रजत पदक स्पेन ने और कांस्य पदक कनाडा ने जीता है।
- मिश्रित 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जमैका ने रजत पदक कनाडा ने और कांस्य पदक संयुक्त राज्य अमेरिका ने जीता है।
- मिश्रित 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक सयुंक्त राज्य अमेरिका ने रजत पदक जमैका ने और कांस्य पदक ग्रेट ब्रिटेन ने जीता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympics.com/en/news/world-athletics-relays-gaborone-2026-full-schedule-all-results