100वीं वंदे भारत ट्रेन

प्रश्न – 2 मई, 2026 को 100वीं वंदे भारत ट्रेन किस स्थान से रवाना की गई?
(a) चेन्नई
(b) कपूरथला
(c) रायबरेली
(d) वाराणसी
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 2 मई, 2026 को भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्ट्री (एमसीएफ) से 100वीं वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया।
  • यह परियोजना वर्ष 2018 में महज दो ट्रेनसेट के साथ शुरू हुई थी।
  • इस 16 कोच वाली चेयर-कार ट्रेनसेट को नियमित यात्री सेवा में शामिल करने से पहले, यात्रा की गुणवत्ता, सुरक्षा मापदंडों और गतिशील प्रदर्शन को सत्यापित करने के लिए ट्रेन का दोलन परीक्षण किए जाएंगे।
  • इस ट्रेनसेट को रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्ट्री में निर्मित किया गया है।
  • वर्तमान में वंदे भारत ट्रेनसेट का निर्माण देश के तीन प्रमुख कोच निर्माण कारखानों में किया जा रहा है।
  • इनमें चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, कपूरथला की रेल कोच फैक्ट्री और रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्ट्री शामिल हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/india/railways-roll-out-100th-vande-bharat-train/articleshow/130724472.cms