प्रश्न – मई,2026 में किस खिलाड़ी ने विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप, 2026 फाइनल का खिताब जीता?
(a) मार्क एलन (b) शॉन मर्फी
(c) झाओ ज़िनटोंग (d) वू यिज़े
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 अप्रैल, 2026 से 4 मई, 2026 के मध्य विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप, 2026 इंग्लैंड के शेफ़ील्ड के क्रूसिबल थिएटर में आयोजित हुई।
- यह लगातार 50वां वर्ष था जब विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप का आयोजन क्रूसिबल थिएटर में किया गया।
- इसे आधिकारिक तौर पर हेलो विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप, 2026 के नाम से जाना जाता है।
- चीन के 22 वर्षीय वू यिज़े (Wu Yize) ने विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप के फाइनल में इंग्लैंड के शॉन मर्फी को 18-17 से हराकर पहली बार खिताब जीता।
- 22 वर्ष और 202 दिन की उम्र में, वह स्टीफन हेंड्री के बाद दूसरे सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने।
- हेंड्री ने वर्ष 1990 में 21 वर्ष की उम्र में खिताब जीता था।
- झाओ शिंटोंग के वर्ष 2025 में खिताब जीतने के बाद, वू यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे चीनी खिलाड़ी हैं।
- इस जीत के साथ वू यिज़े विश्व रैंकिंग में दसवें से चौथे नंबर पर आ गए हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…