प्रश्न-1 दिसंबर‚ 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व एड्स दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2021 में इस दिवस का मुख्य विषय क्या था?
(a) एड्स फ्री जेनरेशन
(b) समुदाय बदलाव लाते हैं।
(c) वैश्विक एकजुटता‚ साझा जिम्मेदारी
(d) असमानताओं को समाप्त करें। एड्स समाप्त करें। महामारी समाप्त करें।
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 1 दिसंबर‚ 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व एड्स दिवस’ (World Aids Day) मनाया गया।
- मुख्य विषय-‘असमानताओं को समाप्त करें। एड्स समाप्त करें। महामारी समाप्त करें। (End Inequalities. End AIDS. End pandemics) ।
- पहली बार यह दिवस 1 दिसंबर‚ 1988 को मनाया गया था।
- ज्ञातव्य है कि एड्स (ADS: Acquired Immuno Deficiency Syndrome) एक संलक्षण (Syndrome) है‚ जो एचआईवी विषाणु संक्रमण के कारण होता है।
- इस संक्रमण के फलस्वरूप व्यक्ति की रोगों से लड़ने की क्षमता का हृास हो जाता है तथा मनुष्य विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रस्त हो जाता है।
- एचआईवी एड्स एक वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है‚ जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2030 तक खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…