प्रश्न-विश्व प्रसिद्ध भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को इस वर्ष किस संस्था द्वारा प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा?
(a) भारतीय बैडमिंटन संघ
(b) बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन
(c) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
(d) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- विश्व प्रसिद्ध भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को इस वर्ष बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) द्वारा प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
- भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) ने पुरस्कार हेतु प्रकाश पादुकोण का नाम प्रस्तुत किया था।
- विश्व के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी और पहली बार भारतीय विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता प्रकाश पादुकोण ने बैडमिंटन के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
- उन्हें वर्ष 2018 में भारतीय बैडमिंटन संघ ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
- मेधावी सेवा पुरस्कार के लिए BWF परिषद ने देवेंद्र सिंह (अध्यक्ष‚ हरियाणा बैडमिंटन संघ)‚ एस.ए.शेट्टी (महासचिव‚ महाराष्ट्र बैडमिंटन संघ)‚ ओ.डी.शर्मा (उपाध्यक्ष‚ बीएआई) और पूर्व बीआई उपाध्यक्ष माणिक साहा को नामित किया है।
- अलकनंदा अशोक (अध्यक्ष‚ उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन) को महिला और लिंग समानता पुरस्कार (Women & Gender Equity Award) प्रदाना किया जाएगा।
- इंडिया ओपन के दौरान सभी पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण-पत्र/पट्टिकाएं दी जाएंगी।
लेखक-लेखक विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…