ऊर्जा साक्षरता अभियान (USHA)

प्रश्न-नवंबर‚ 2021 में किस राज्य में प्रदेश के सभी नागरिकों को ऊर्जा साक्षर बनाने के लिए ऊर्जा साक्षरता अभियान ‘ऊषा’ शुरू किया गया है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) राजस्थान
(d) हरियाणा
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • नवंबर‚ 2021 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऊर्जा साक्षरता अभियान ‘USHA’ का शुभारंभ किया।
  • प्रदेश के सभी नागरिकों को ऊर्जा साक्षर बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर ऊर्जा साक्षरता अभियान चलाने का निर्णय 23 नवंबर‚ 2021 को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया था।
  • इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी नागरिकों को ऊर्जा बचत की जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • ऊर्जा साक्षरता अभियान में प्रदेश के सभी नागरिकों को समयबद्ध कार्य-योजना के अनुसार ऊर्जा साक्षर बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
  • इसमें जन-सामान्य में ऊर्जा के क्षेत्र व्यय एवं अपव्यय की समझ विकसित करना‚ ऊर्जा के पारंपरिक एवं वैकल्पिक साधनों की जानकारी देना एवं उनका पर्यावरण पर प्रभाव की समझ पैदा करना‚ ऊर्जा एवं ऊर्जा के उपयोग के बारे में सार्थक संवाद‚ ऊर्जा संरक्षण एवं प्रबंधन के बारे में जागरूकता‚ ऊर्जा उपयोग के प्रभावों‚ परिणामों की समझ के आधार पर इसके दक्ष उपयोग हेतु निर्णय लेने की दक्षता उत्पन्न करना‚ पर्यावरणीय जोखिम एवं जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभाव को कम करना और विभिन्न ऊर्जा तकनीकों के चयन हेतु सक्षम बनाना जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
  • इस अनूठे अभियान के माध्यम से स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों एवं जन-साधारण को ऊर्जा एवं ऊर्जा बचत के विषय में जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के.सिंह ने शाजापुर में 5200 करोड़ रुपये की लागत के 1500 मेगावॉट क्षमता वाले आगर‚ शाजापुर जौर नीमच के सौर ऊर्जा पार्क के क्रय अनुबंध पर हस्ताक्षर कर भूमि-पूजन किया।
  • उन्होंने निजी निवेशकों के साथ ‘कुसुम-अ’ योजना के अनुबंध पर भी हस्ताक्षर किए।
  • 1500 मेगावॉट की इन सौर परियोजनाओं में आगर सोलर पार्क की कुल क्षमता 550 मेगावॉट‚ शाजापुर सोलर पार्क की कुल क्षमता 450 मेगावॉट और नीमच 500 मेगावॉट स्थापित की जाएगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews#%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9F%20%E0%A4%89%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%94%E0%A4%B0%20%E0%A4%85%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A5%81%E0%A4%A8%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AA%E0%A5%8C%E0%A4%A7%E0%A4%BE%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A4%BE-20211217N38