विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं -मिड 2021 रिपोर्ट

प्रश्नः संयुक्त राष्ट्र की विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना-मध्य 2021 की रिपोर्ट के अनुसार,
वर्ष 2021 के लिए भारत की अनुमानित विकास दर क्या है?

(a) 7.1%
(b) 7.5%
(c) 8%
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (b)

  • संयुक्त राष्ट्र ने 11 मई, 2021 को अपनी विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं -मिड 2021 रिपोर्ट जारी की।
  • रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2021 के लिए भारत के विकास के अनुमान को पहले से 0.2% बढ़ाकर 7.5% कर दिया है।
  • दूसरी कोविड लहर के कारण, संयुक्त राष्ट्र ने भारत में स्थिति को काफी तरल बताया है और विकास के अनुमान को अत्यधिक दयनीय करार दिया है।
  • वर्ष 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र ने पहले से 4.2% बढ़ाकर भारत के लिए 10.1% की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है।
  • वैश्विक परिदृश्य
  • चीन और अमेरिका की अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से सुधार के चलते संयुक्त राष्ट्र ने 2021 के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि के पूर्वानुमान को संशोधित कर 5.4 प्रतिशत कर दिया है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने इससे पहले जनवरी में 4.7 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान जताया था, जबकि ‘मध्य 2021 विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना रिपोर्ट’ में कहा गया है कि अमेरिका और चीन की अगुवाई में कुछ बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने तेजी से टीकाकरण किया और इससे वैश्विक व्यापार में बढ़ोतरी हुई है ।
  • चीन और अमेरिका की वृद्धि दर का अनुमान
  • रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2021 के लिए अमेरिका(USA) के विकास के अनुमान को पहले से 2.8% बढ़ाकर 6.2% कर दिया है।
  • वर्ष 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका के लिए 3.2% की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2021 के लिए चीन के विकास के अनुमान को पहले से 1.0% बढ़ाकर 8.2% कर दिया है।
  • वर्ष 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र ने चीन के लिए विकास के अनुमान को पूर्ववत(5.8%) रखा है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/development/desa/dpad/publication/world-economic-situation-and-prospects-as-of-mid-2021/#:~:text=According%20to%20the%20World%20Economic,UN%20forecasts%20released%20in%20January.