प्रश्न-16 मई‚ 2021 को प्रो.एम.एस.नरसिम्हन का निधन हो गया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) वह एक प्रसिद्ध गणितज्ञ थे।
(ii) उन्हें वर्ष 1975 में शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान किया गया था।
(iii) वर्ष 1990 में उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 16 मई‚ 2021 को प्रसिद्ध गणितज्ञ एम.एस. नरसिम्हन का निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।
- वह नरसिम्हन-शेशार्द्रि प्रमेय के लिए जाने जाते थे।
- वह विज्ञान के क्षेत्र में किंग फैसल अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले एकमात्र भारतीय थे।
- उन्हें वर्ष 1975 में शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- केंद्र सरकार द्वारा उन्हें वर्ष 1990 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठा
संबंधित लिंक भी देखें…