बाल हृदय योजना

प्रश्न-2 अप्रैल‚ 2021 को किस राज्य में बाल हृदय योजना शुरू की गई है?
(a) छत्तीसगढ़
(b) झारखंड
(c) बिहार
(d) उत्तर प्रदेश
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 2 अप्रैल‚ 2021 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय-2 के अंतर्गत सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा के तहत बाल हृदय योजना का शुभारंभ किया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रशांति मेडिकल सर्विसेज एंड रिसर्च फाउंडेशन के अहमदाबाद स्थित अस्पताल में इलाज हेतु अभिभावकों के साथ विमान से भेजे जा रहे 21 हृदय रोग से ग्रस्त बच्चों को पटना हवाई अड्डा तक ले जा रही बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • 1 अप्रैल‚ 2021 को बिहार मंत्रिमंडल ने हृदय में छेद के साथ जन्में बच्चों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था हेतु बाल हृदय योजना को स्वीकृति प्रदान की थी।
  • राज्य सरकार इस योजनांतर्गत बच्चों एवं उनके अभिभावकों के आने-जाने के खर्च के साथ ही उनकी सारी व्यवस्था करेगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/city/patna/cm-launches-bhy-scheme-for-children-with-heart-ailments/articleshow/81877263.cms