प्रश्न-14 मार्च, 2021 को संपन्न लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी, 2020-21 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 14 मार्च, 2021 को मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच फाइनल मुकाबला नई दिल्ली स्थित अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
(b) फाइनल मुकाबले में मुंबई ने उत्तर प्रदेश को 6 विकेट से पराजित कर चौथी बार इस ट्रॉफी को जीत लिया।
(c) इस सत्र में मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 8 मैचों में कुल 827 रन बनाए और एक सत्र में सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
(d) टूर्नामेंट के इस सत्र में गुजरात के अर्जन नागवासवाला ने सर्वाधिक 20 विकेट 7 मैचों में लिए।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 20 फरवरी से 14 मार्च, 2021 तक भारत का लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2020-21 भारत के विभिन्न शहरों में आयेजित किया गया।
- 14 मार्च, 2021 को मुंबई और उत्तर प्रदेश के मध्य फाइनल मुकाबला नई दिल्ली स्थिति अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
- फाइनल मुकाबले में मुंबई ने उत्तर प्रदेश को 6 विकेट से पराजित कर चौथी बार इस ट्रॉफी को जीत लिया।
- फाइनल सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक की 158 रनों की शतकीय पारी की बदौलत उत्तर प्रदेश 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 312 रन बनाए।
- मंुबई ने यह लक्ष्य 41.3 ओवर में ही 4 विकेट पर 315 रन बनाकर हासिल कर लिया।
- फाइनल में 118 रन की नाबाद पारी खेलने वाले मुंबई के विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे को ‘प्लेयर आॉफ द मैच घोषित किया गया।
- इस खिताबी जीत के साथ ही पृथ्वी शॉ अंडर-19 विश्व कप और विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।
- विकेटों के मामले में गुजरात के अर्जन नागवासवाला सबसे आगे रहे, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 7 मैचों में 19 विकेट हासिल किए।
- इस टूर्नामेंट में मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ और उत्तर प्रदेश के कप्तान करन शर्मा थे।
- तमिलनाडु ने सर्वाधिक 5 बार विजय हजारे ट्रॉफी जीता है, जबकि मुंबई और कर्नाटक ने 4-4 बार यह ट्राफी जीती है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.cricbuzz.com/cricket-series/3422/vijay-hazare-trophy-2020-21/matches