भारत फिनलैंड वर्चुअल सम्मेलन‚ 2021

प्रश्न-हाल ही में भारत-फिनलैंड वर्चुअल सम्मेलन‚ 2021 कब आयोजित हुआ?
(a) 17 मार्च‚ 2021
(b) 13 मार्च‚ 2021
(c) 16 मार्च‚ 2021
(d) 14 मार्च‚ 2021
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 16 मार्च‚ 2021 को भारत-फिनलैंड वर्चुअल सम्मेलन‚ (India-Finland Virtual Summit), 2021 आयोजित हुआ।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और फिनलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री एच.ई. सुश्री सना मारिन ने आज एक वर्चुअल सम्मेलन में भाग लिया।
  • इस अवसर पर दोनों देशों ने द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ आपसी हित के अन्य क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
  • दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और फिनलैंड के बीच घनिष्ठ संबंध‚ लोकतंत्र के साझा मूल्यों‚ कानून के शासन‚ समानता‚ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों के सम्मान पर आधारित हैं।
  • उन्होंने बहुलवाद‚ कानून आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था‚ सतत विकास और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए काम करने की अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया।
  • इस अवसर पर दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की‚ जिसमें भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी‚ आर्कटिक क्षेत्र में सहयोग‚ विश्व व्यापार संगठन और संयुक्त राष्ट्र में सुधार जैसे मुद्दे शामिल हैं।
  • दोनों पक्षों ने अफ्रीका में विकास संबंधी गतिविधियों में सहयोग करने के लिए भारत और फिनलैंड की भागीदारी की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और आपदा प्रतिरोधक आधारभूत संरचना गठबंधन (सीडीआरआई) में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1705231