हीरो इंडियन सुपर लीग, 2020-21

प्रश्न-13 मार्च, 2021 को संपन्न भारत की पेशेवर फुटबॉल लीगों में से एक इंडियन सुपर लीग (ISL), 2020-21 का खिताब किस टीम ने जीत लिया?
(a) बंगलुरू एफसी
(b) एटीके मोहन बागान
(c) मुंबई सिटी एफसी
(d) केरला ब्लास्टर्स एफसी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 नवंबर, 2020 से 13 मार्च, 2021 के मध्य भारत की पेशेवर लीगों में से एक हीरो इंडियन सुपर लीग (ISL), 2020-21 का सातवां संस्करण संपन्न हुआ।
  • भारत में कोविड-19 महामारी के कारण इसका आयोजन गोवा में 3 स्थानों पर किया गया।
  • 3 मार्च, 2019 को गोवा के फटोर्दा स्टेडियम (Fatorda Stadium) में खेले गए फाइनल मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी ने एटीके मोहन बागान को 2-1 से पराजित कर खिताब जीत लिया।
  • मुंबई सिटी एफसी ने पहली बार इस लीग का खिताब जीता है।
  • फाइनल मुकाबले में मुंबई के विपिन सिंह ने निर्णायक गोल किया।
  • फाइनल मुकाबले में एटीके मोहन बागान के डिफेंडर टिरी ने 29 वें मिनट में आत्मघाती गोल किया।
  • इस लीग में प्रदत्त पुरस्कार इस प्रकार रहे-
  • हीरो ऑफ द फाइनल मैच-बिपिन सिंह (मुंबई सिटी एफसी) डीएचएल विनिंग पास ऑफ द मैच-बार्थोलोमेव ओग्बेचे।
  • क्लब अवाॅर्ड-मुंबई सिटी एफसी
  • डीएचएल विनिंग पास ऑफ द लीग 2020-21 अल्बर्टो नोगुएरा (एफसी गोवा)
  • गोल्डन ग्लोब अवॉ-अरिंदम भट्टाचार्य (एटीके मोहन बागान)
  • गोल्डन बूट अवॉर्ड-इगोर एंगुलो (एफसी गोवा)
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर-लालेंगमाविया (नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी)
  • हीरो ऑफ द लीग-गोल्डेन बाल विनर-रॉय कृष्णा (एटीके मोहन बागान)
  • इस लीग में एफसी गोवा के इगोर एंगुलो और एटीके मोहन बागान के फुटबॉलर रॉय कृष्णा ने सर्वाधिक 14-14 गोल किए।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiansuperleague.com/stats/202-150-golden-boot-award-statistics