विजडन, 2018 संस्करण

प्रश्न-12 अप्रैल को प्रकाशित विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक के 155वें संस्करण में किसे ‘द लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड’ का सम्मान प्रदान किया गया है?
(a) स्टीव स्मिथ
(b) विराट कोहली
(c) केन विलियम्सन
(d) बेन स्टोक्स
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • क्रिकेट की बाइबिल के उपनाम से प्रसिद्ध ब्रिटिश खेल पत्रिका ‘विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक (Wisden Cricketers’ Almanack) का वार्षिक संस्करण 12 अप्रैल, 2018 को प्रकाशित हुआ।
  • पत्रिका ने 155वें संस्करण के आवरण पृष्ठ पर इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर अन्या श्रुबसोले को स्थान दिया है।
  • अन्या श्रुबसोले यह सम्मान प्राप्त करने वाली विश्व की प्रथम महिला क्रिकेटर हैं।
  • विजडन ने वर्ष 2017 के लिए ‘द लीडिंग क्रिकेटर इन द वर्ल्ड’ का सम्मान लगातार दूसरी बार भारतीय कप्तान विराट कोहली को प्रदान किया।
  • ‘द लीडिंग वूमेन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड’ का सम्मान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को प्रदान किया गया है।
  • वर्ष 2018 से प्रारंभ विजडन के नए अवॉर्ड ‘द लीडिंग टी-20 क्रिकेटर इन द वर्ल्ड’ के प्रथम विजेता अफगानिस्तान के राशिद खान बने।
  • 155वें संस्करण में प्रकाशित पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से तीन खिलाड़ी 2017 महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता इंग्लैंड टीम से हैं।
  • विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर के नाम इस प्रकार हैं-
    1. अन्या श्रुबसोले (इंग्लैंड)
    2. हीथर नाइट (इंग्लैंड)
    3. नताली स्किवर (इंग्लैंड)
    4. शाई होप (वेस्टइंडीज)
    5. जैमी पोर्टर (टीम एसेक्स इंग्लैंड)
  • विराट ने वर्ष 2017 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों में सर्वाधिक 2,818 रन बनाए तथा उन्होंने वर्ष 2016 में भी सर्वाधिक रन बनाए थे।
  • इसी के साथ विराट ने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। सहवाग ने वर्ष 2008 एवं 2009 में सर्वाधिक रन बनाए थे।

संबंधित लिंक
https://www.wisden.com/stories/news-stories/virat-kohli-mithali-raj-named-wisdens-leading-cricketers-in-the-world
http://www.espncricinfo.com/wisdenalmanack/content/story/almanack
https://www.wisdenindia.com/cricket-news/wisden-cricketers-almanack-2018-155th-edition/296542
https://www.wisdenindia.com/wisden-cricketers-almanack-2018/virat-kohli-leading-cricketer-world-2017/296545