49वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, 2017

प्रश्न-हाल ही में किसे वर्ष 2017 के 49वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई?
(a) अमिताभ बच्चन
(b) सलीम खान
(c) विनोद खन्ना
(d) नितिन मुकेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 13 अप्रैल, 2018 को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना को मरणोपरांत वर्ष 2017 के 49वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।
  • मरणोपरांत इस पुरस्कार द्वारा सम्मानित होने वाले वह दूसरे अभिनेता होंगे। इसके पूर्व वर्ष 1971 में पृथ्वीराज कपूर को हिंदी सिनेमा में विशेष योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 27 अप्रैल, 2017 को उनका निधन हो गया था।
  • एक सफल अभिनेता के साथ-साथ वे एक राजनेता भी थे।
  • वे पंजाब राज्य के गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद थे।
  • उन्होंने 140 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया था।
  • वर्ष 1968 में ‘मन का मीत’ फिल्म के साथ उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की थी।
  • ‘मेरे अपने’, ‘मेरा गांव मेरा देश’,‘अमर अकबर एंथोनी’,‘कुर्बानी’, ‘दयावान’, ‘इंकार’, ‘कच्चे धागे’ एवं ‘जुर्म’ आदि उनकी कुछ यादगार फिल्मों में शामिल हैं।
  • ध्यातव्य है कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार द्वारा भारतीय सिनेमा की प्रागति और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार का प्रारंभ दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से हुआ था।
  • पहला पुरस्कार अभिनेत्री देविकारानी को प्राप्त हुआ था।
  • इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपये की नकद राशि और एक शॉल प्रदान किया जाता है।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2016 का 48वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक एवं अभिनेता कसीनथूनी विश्वनाथ को प्रदान किया गया था।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=178652
http://www.financialexpress.com/entertainment/vinod-khanna-honoured-with-posthumous-dadasaheb-phalke-award/1132260/