65वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 2017

प्रश्न-वर्ष 2017 के लिए प्रदान किए जाने वाले 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किसे देने की घोषणा की गई?
(a)  विद्या बालन
(b) श्रीदेवी
(c)  प्रियंका चोपड़ा
(d) सुरभी सी.एम.
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 13 अप्रैल, 2018 को फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।
  • निर्माता एवं निर्देशक रीमा दास द्वारा निर्देशित आसामी (Assamese) फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार्स’ (Village Rockstars) को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए स्वर्ण कमल प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • अन्य प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
  • सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म-(रजत कमल) ‘न्यूटन’ (निर्देशक-अमित वी मासूरकर, निर्माता-मनीष मुंद्रा)।
  • एक निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ नवोदित फिल्म के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार (स्वर्ण कमल)-‘सिनजर’ (Sinjar) (निर्देशक-पामपैली)।
  • संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म (स्वर्णकमल), बाहुबली-द कॉनक्लूजन’ (तेलुगु) (निर्देशक-एस.एस. राजमौली)।
  • राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार (रजत कमल) ‘धप्पा’ (Dhappa) (मराठी) (निर्देशक-निपुण धर्माधिकारी)।
  • सामाजिक मुद्दों पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म (रजत कमल) ‘आलोरूक्कम’ (AALORUKKAM) (मलयालम), (निर्देशक-वी.सी. अभिलाष)
  • पर्यावरण संरक्षण पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म (रजत कमल)-‘इरादा’ (हिन्दी), (निर्देशक-अर्पणा सिंह)।
  • सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म (स्वर्ण कमल)-‘म्होरक्या’ (Mhorkya) (मराठी), (निर्देशक-अमर भारत दियोकर)।
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (स्वर्ण कमल)-जयराज (फिल्म-‘भयानकम’) (मलयालम)।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (रजत कमल)-रिद्धि सेन (फिल्म-नगरकीर्तन) (बंगाली)।
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (रजत कमल)-श्रीदेवी (फिल्म-मॉम)-(हिंदी)।
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता (रजत कमल)-फहद फाजिल (फिल्म-थोंडीमुथलुम दृक्सक्षियुम Thondimuthalum Driksakshiyum) (मलयालम)।
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (रजत कमल)-दिव्या दत्ता (फिल्म-इरादा) (हिंदी)
  • सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार (रजत कमल)-भानिता दास (फिल्म-विलेज रॉकस्टार्स) (आसामी)।
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक (रजत कमल)-के.जे. यसूदास (K.J. Yesudas) (पोय मंरजा कलम)।
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायिका (रजत कमल)-शाशा तिरूपति (Shashaa Tirupati)।
  • विशेष ज्यूरी पुरस्कार-‘नगरकीर्तन’ (निर्देशक-कौशिक गांगुली)।
  • सर्वश्रेष्ठ विशेष प्रभाव-आर.सी. कमलाकन्नन (R.C. Kamalakannan) (फिल्म-बाहुबली-2)
  • निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ नवोदित फिल्म-‘वॉटर बेबी’ (निर्देशक-पिया शाह)।
  • फिल्म ‘कातरू वेलीइदई’ के लिए ए.आर. रहमान को बेहतरीन संगीत निर्देशन का पुरस्कार दिया जाएगा।
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी-‘गणेश आचार्य’ (संगीत-‘गोरी तू लट्ठ मार’, फिल्म-टॉयलेट एक प्रेम कथा)।
  • सर्वश्रेष्ठ एक्शन डॉयरेक्शन पुरस्कार-‘बाहुबली-2’।
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 3 मई, 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

संबंधित लिंक
http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/65th%20%20NATIONAL%20FILM%20AWARDS%20FOR%202017-%20final%20(1).pdf
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=178652

One thought on “65वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 2017”

Comments are closed.