गोकुल महोत्सव

प्रश्न-गोकुल महोत्सव संबंधित है-
(a) पशुओं के उपचार से
(b) दुग्ध उत्पादन में वृद्धि से
(c) संस्कृति के प्रचार से
(d) उपर्युक्त में कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 27 मार्च, 2018 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास (भोपाल) में गोकुल महोत्सव का शुभारंभ किया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महोत्सव के दौरान गांव-गांव तक जाने वाले प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
  • यह महोत्सव 10 मई, 2018 तक पूरे प्रदेश में मानाया जाएगा।
  • इस महोत्सव के दौरान प्रचार रथ जिला स्तर से गांव-गांव एवं घर-घर जाकर प्रदेश की पशुधन की विशाल संख्या को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएंगे।
  • चिकित्सक मौके पर ही पशुओं की समस्त समस्याओं का निदान करेंगे।
  • इस दौरान पशुओं का टीकाकरण, बधियाकरण, डी-वार्मिंग, उपचार, बांझपन निवारण, कृत्रिम गर्भाधान से नस्ल सुधार, शल्य चिकित्सा, दवा आदि का वितरण किया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20180327N3&LocID=1&PDt=3/27/2018
http://www.mpnewsflash.com/chouhan-inaugurates-gokul-mahtosav
http://hindi.eenaduindia.com/States/Central/MadhyaPradesh/BhopalCity/2018/03/27164319/CM-Shivraj-inaugurated-Gokul-festival.vpf