विजडन 2016 संस्करण

प्रश्न-हाल ही में प्रकाशित हुई ब्रिटिश पत्रिका ‘विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक’ के 153 वें संस्करण में निम्न में से किसे वर्ष 2015 के लिए ‘लीडिंग क्रिकेटर इन वर्ल्ड’ का सम्मान प्रदान किया गया है?
(a) ब्रैंडन मैक्कुलम
(b)केन विलियमसन
(c) स्टीव स्मिथ
(d)बेन स्टोक्स
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • क्रिकेट की बाइबिल के उपनाम से प्रसिद्ध ब्रिटिश क्रिकेट पत्रिका ‘विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक’ (Wisden Criketers’Almanack) का वार्षिक संस्करण 13 अप्रैल, 2016 को प्रकाशित हुआ।
  • पत्रिका ने इस बार अपने 153 वें संस्करण के आवरण पृष्ठ पर इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स को स्थान दिया है।
  • गत वर्ष भी यह सम्मान इंग्लैंड के ही क्रिकेटर मोइन अली को दिया गया था।
  • विजडन ने वर्ष 2015 के लिए ‘लीडिंग क्रिकेटर इन वर्ल्ड’ का सम्मान न्यूजीलैंड के खिलाड़ी केन विलियमसन को प्रदान किया गया है।
  • विजडन के इस अंक में वर्ष 2015 के लिए ‘लीडिंग वीमेन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड’ का सम्मान न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तान सूजी बेट्स को प्रदान किया है।
  • उल्लेखनीय है कि विजडन द्वारा ‘लीडिंग वीमेन क्रिकेटर इन द वर्ल्ड’ पुरस्कार का शुभारंभ वर्ष 2015 में किया गया था तथा प्रथम बार ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान मेग लैनिंग को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • 153 वें संस्करण में प्रकाशित पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों (विज़डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर) की सूची इस प्रकार है-
    जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)
    ब्रैंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)
    स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
    बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
    केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)
  • विजडन द्वारा इंसटैंट इमोरटलटी ऑर अटर मिसमैच का सम्मान भारतीय खिलाड़ी प्रणव धनावड़े को 5 जनवरी, 2016 को नॉट ऑउट रहते हुए एक मैच में 1009 रन बनाने के लिए दिया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bloomsbury.com/uk/special-interest/wisden/wisden-2015/wisden-2015-news-release/
http://www.bbc.com/sport/cricket/36032607
http://www.espncricinfo.com/england/content/story/997193.html