विगत जोखिम और रिटर्न सत्यापन एजेंसी (PaRRVA)

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन विगत जोखिम और रिटर्न सत्यापन एजेंसी (PaRRVA) के संबंध में सही नहीं है?
(a) PaRRVA का उद्देश्य निवेश उत्पादों की गलत बिक्री को रोकना और पारदर्शिता बढ़ाना है।
(b) PaRRVA के तहत मध्यस्थ केवल अनुकूल (favourable) प्रदर्शन अवधियों का खुलासा कर सकेंगे।
(c) PaRRVA दो-स्तरीय संरचना पर कार्य करता है — एक SEBI-पंजीकृत क्रेडिट रेटिंग एजेंसी और एक मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज डेटा सेंटर।
(d) एक निरीक्षण समिति PaRRVA एजेंसी और डेटा सेंटर की कार्यप्रणाली की निगरानी तथा डेटा गोपनीयता सुनिश्चित करेगी।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 8 दिसंबर, 2025 को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भारत के वित्तीय बाजारों में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए विगत जोखिम और रिटर्न सत्यापन एजेंसी (PaRRVA) की शुरुआत की है।
  • PaRRVA का पूर्ण रूप ‘Past Risk and Return Verification Agency’ है।
  • इस नई जोखिम और रिटर्न सत्यापन एजेंसी का उद्देश्य निवेश उत्पादों की गलत बिक्री को रोकना और डिजिटल ऑडिट ट्रेल्स और मानकीकृत रिपोर्टिंग के माध्यम से पर्यवेक्षण को कड़ा करना है।
  • PaRRVA एक अग्रणी ढांचे के रूप में काम करेगा जो सेबी-पंजीकृत निवेश सलाहकारों, अनुसंधान विश्लेषकों और एल्गोरिथम स्टॉक ब्रोकरों को निवेशकों के लिए स्वतंत्र रूप से सत्यापित पिछले रिटर्न प्रस्तुत करने की अनुमति देगा।
  • यह तंत्र वित्तीय प्रभावकों और भ्रामक दावों से बढ़ते जोखिमों से निपटने के लिए विकसित किया गया है।
  • नए ढांचे के तहत, PaRRVA दो-स्तरीय संरचना के माध्यम से कार्य करेगा – एक सेबी-पंजीकृत क्रेडिट रेटिंग एजेंसी जो PaRRVA के रूप में कार्य करेगी और एक मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज जो PaRRVA डेटा सेंटर (PDC) के रूप में कार्य करेगा।
  • दोनों संस्थाएं एक समान, पारदर्शी पद्धति का उपयोग करके स्वतंत्र रूप से रिटर्न का सत्यापन करेंगी।
  • महत्वपूर्ण बात यह है कि मध्यस्थों को केवल अनुकूल प्रदर्शन अवधियों का ही खुलासा करने की अनुमति नहीं होगी।
  • एक निरीक्षण समिति एजेंसी और डेटा सेंटर दोनों की निगरानी करेगी, कार्यप्रणाली का अनुपालन सुनिश्चित करेगी और डेटा गोपनीयता की सुरक्षा करेगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindubusinessline.com/markets/sebi-launches-parrva-to-verify-past-returns-of-market-intermediaries/article70372730.ece

https://www.kotaksecurities.com/news/market-news/sebi-parrva-verify-returns-curb-mis-selling

https://www.livemint.com/market/stock-market-news/sebi-launches-past-risk-and-return-verification-agency-parrva-curb-mis-selling-improve-supervision-stadardise-procedures-11765179192740.html