प्रश्न – 8 दिसंबर, 2025 को उत्तरी जापान में आए भूकंप की तीव्रता क्या थी?
(a) 6.8 (b) 7.1
(c) 7.5 (d) 7.9
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8 दिसंबर, 2025 को उत्तरी जापान में देर रात 7.5 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें लगभग 30 लोग घायल हो गए और प्रशांत तट के इलाकों में सुनामी आ गई।
- जिसका केंद्र आओमोरी तट से लगभग 80 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से लगभग 50 किलोमीटर नीचे स्थित था।
- जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार आओमोरी के दक्षिण में इवाते प्रान्त के कुजी बंदरगाह में 70 सेंटीमीटर (2 फीट, 4 इंच) तक की सुनामी मापी गई, तथा क्षेत्र के अन्य तटीय समुदायों में 50 सेंटीमीटर तक की सुनामी आई।
- सबसे तेज़ झटके हाचिनोहे शहर में दर्ज किए गए।
- जापान ने 9 दिसंबर, 2025 को सुबह सभी क्षेत्रों के लिए सुनामी संबंधी चेतावनी हटा ली, जिसे पहले जारी की गई सुनामी चेतावनी से कम कर दिया।
- जापान दुनिया के सबसे भूकंप-प्रवण देशों में से एक है, क्योंकि यह “रिंग ऑफ़ फायर” क्षेत्र में स्थित है, जहां प्रशांत महासागर को घेरे हुए ज्वालामुखीय चाप और महासागरीय गर्त मौजूद हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…