विंग्स इंडिया-2022

प्रश्न-24-27 मार्च‚ 2022 के मध्य ‘विंग्स इंडिया-2022’ कहां आयोजित किया गया?
(a) पुणे
(b) बंगलुरू
(c) हैदराबाद
(d) मोहाली
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य-

  • 24-27 मार्च‚ 2022 के मध्य नागरिक उड्डयन पर एशिया के सबसे बड़े कार्यक्रम ‘विंग्स इंडिया-2022’ का आयोजन हैदराबाद स्थित बेगमपेट हवाई अड्डे में किया।
  • इस आयोजन की विषय वस्तु (Theme) ‘‘भारत @ 75 : विमानन उद्योग के लिए नया क्षितिज’’ है।
  • इसका आयोजन नागरिक उड्डयन मंत्रालय‚ भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और फिक्की द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
  • इसका उद्देश्य नागरिक उड्डयन क्षेत्र में तीव्र परिवर्तनों के अनुरूप एक अनुकूल मंच प्रदान करना है।
  • यह नए व्यापार अधिग्रहण‚ निवेश‚ नीति निर्माण और क्षेत्रीय संपर्क पर केंद्रित है।
  • भारत में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में मानक स्थापित करने वाले और अपना उल्लेखनीय योगदान देने वाले विमानन कंपनियों/संस्थानों को ‘विग्स इंडिया अवार्ड्‌स’ भी प्रदान किए गए।

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक-

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1809334#:~:text=Wings%20India%2C%20a%20biennial%20show,Friday%2C%2025th%20March%202022.