पाक जलडमरूमध्य में तैरने वाली विश्व की सबसे कम उम्र की महिला तैराक

प्रश्न-20 मार्च‚ 2022 को कौन पाक जलडमरूमध्य में तैरने वाली विश्व की सबसे कम उम्र की महिला बनीं?
(a) बुला चौधरी
(b) जिया रॉय
(c) राधिका चौधरी
(d) दिव्या अग्रवाल
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य-

  • 20 मार्च‚ 2022 को नेवी चिल्ड्रन स्कूल‚ मुंबई की छात्रा जिया रॉय (Jiya Rai) पाक जलडमरुमध्य को तैरकर पार करने वाली विश्व की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला तैराक बनीं।
  • उन्होंने पाक जलडमरूमध्य में तलाईमन्नार (श्रीलंका) से धनुषकोडि (भारत) तक 29 किमी. की दूरी को 13 घंटे 10 मिनट में तैरकर यह उपलब्धि हासिल की।
  • इन्होंने 13 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की।
  • इससे पूर्व यह रिकॉर्ड बुला चौधरी के नाम था।
  • जिन्होंने वर्ष 2004 में 13 घंटे 52 मिनट में यह दूरी तय की थी।
  • ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित जिया रॉय प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 से सम्मानित है।

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक-

https://www.indiatoday.in/trending-news/story/13-year-old-specially-abled-girl-crosses-palk-strait-in-13-hours-sets-new-record-1928647-2022-03-23