वर्षांत समीक्षा, 2017: अल्पसंख्यक मामले के मंत्रालय

Ministry of Minority Affairs – YEAR ENDER 2017

प्रश्न-‘जियो पारसी पब्लिसिटी फेज-2’ का आयोजन कहां किया गया?
(a) मुंबई
(b) नई दिल्ली
(c) चेन्नई
(d) कोलकाता
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 20 दिसंबर, 2017 को अल्पसंख्यक मामले के मंत्रालय द्वारा ‘वर्षांत समीक्षा, 2017’ जारी की गई।
  • इससे संबंधित प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं-
  • वर्ष 2017-18 के लिए अल्पसंख्यक मामले के मंत्रालय का बजट विगत वर्ष की तुलना में 9.6% बढ़ाकर 4195.48 करोड़ रुपये कर दिया गया।
  • मंत्रालय द्वारा हज 2018 हेतु निजी टूर ऑपरेटरों के लिए एक पोर्टल लांच किया गया।
  • मंत्रालय द्वारा 2013-17 हेतु सरकार की मौजूदा हज नीति की समीक्षा करने और नई हज नीति 2018-22 के लिए रूपरेखा सुझाने के लिए समिति का गठन किया गया था।
  • अक्टूबर, 2017 में समिति ने अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी।
  • केंद्र सरकार द्वारा बिना ‘मेहराम’ (पुरुष सहयोगी) के हज जाने वाली महिलाओं से प्रतिबंध हटा लिया गया।
  • सऊदी अरब द्वारा भारत के हज कोटा को बढ़ाकर 34005 कर दिया गया।
  • मंत्रालय द्वारा जनवरी, 2017 में हज हाऊस, मुंबई में ‘भारतीय हज समिति मोबाइल एप’ लांच किया गया।
  • फरवरी, 2017 में बाबा खड़ग सिंह मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में मंत्रालय के ‘हुनर हाट का’ आयोजन किया गया।
  • भारत के सभी क्षेत्रों से आंग्ल-भारतीय समुदाय की बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई जिसका लक्ष्य समुदाय का सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक सशक्तीकरण करना था।
  • जनवरी, 2017 में अपसंख्यक मामले मंत्रालय, राष्ट्रीय वक्फ विकास निगम (NAWASDCO) एवं केंद्रीय वक्फ परिषद द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से मुसलमानों, सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक सशक्तीकरण हेतु वक्फ संपत्तियों का उपयोग करने के लिए एक संयुक्त अभियान लांच किया गया।
  • देश भर में 4,49,317 पंजीकृत एवं गैर-पंजीकृत वक्फ परिसंपत्तियां हैं।
  • ‘जियो पारसी पब्लिसिटी फेज-2’ का आयोजन मुंबई में किया गया था।
  • ‘जियो पारसी’ योजना का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक प्रोटोकॉल एवं संगठित हस्तक्षेप को अपनाकर भारत में पारसी जनसंख्या की गिरावट की प्रवृत्ति को रोकना है।
  • 17 दिसंबर, 2017 को अलवर, राजस्थान में ‘प्रोग्रेस पंचायत’ का आयोजन किया गया।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1513423