अंतरराष्ट्रीय हॉकी महांसघ की 46वीं कांग्रेस

46th FIH Congress to be held in New Delhi from Oct 30 to Nov 3

प्रश्न-30 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2018 के मध्य अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की 46वीं कांग्रेस कहां आयोजित की जाएगी?
(a) पटियाला
(b) मुंबई
(c) नई दिल्ली
(d) स्कॉटलैंड
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 30 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2018 के मध्य अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH-International Hockey Federation) की 46वीं कांग्रेस नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
  • विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के नेतृत्व में यह पहली एफआईएच कांग्रेस होगी।
  • ज्ञातव्य है कि हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष नरिंदर बत्रा पिछले वर्ष पहले गैर-यूरोपीय एफआईएच अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे।
  • यह द्विवार्षिक आयोजन चार दिनों तक चलेगा और इसमें बैठकों, सामाजिक घटनाओं, नेटवर्किंग अवसरों और प्रस्तुतियां शामिल होंगी।
  • नेशनल एसोसिएशनों के प्रतिनिधित्व वाले कांग्रेस द्वारा एफआईएच की वैश्विक योजना के रूप में हॉकी की स्थिति को संचालित करने के लिए 10 वर्षीय रणनीति सहित भविष्य के रोडमैप का भी निर्धारण किया जाएगा।
  • ज्ञातव्य है कि भारत अगले वर्ष 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित होने वाले पुरुष हॉकी विश्वकप की मेजबानी करेगा।
  • अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की स्थापना 1924 में हुई थी एवं इसका मुख्यालय स्कॉटलैंड में स्थित है।

संबंधित लिंक
http://indiatoday.intoday.in/story/46th-fih-congress-to-be-held-in-new-delhi-from-oct-30-to-nov-3/1/1105026.html