‘वन हर्ब, वन स्टैंडर्ड’ पहल के क्रियान्वयन हेतु समझौता

प्रश्न – 12 अगस्त 2026 को ‘वन हर्ब, वन स्टैंडर्ड’ पहल के क्रियान्वयन हेतु किन संस्थानों के बीच समझौता हुआ है?
(a) भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और भारतीय फार्माकोपिया कमीशन
(b) केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन और आयुष मंत्रालय
(c) फार्माकोपिया कमीशन फॉर इंडियन मेडिसिन एंड होम्योपैथी और इंडियन फार्माकोपिया कमीशन
(d) राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 अगस्त 2026 को फार्माकोपिया कमीशन फॉर इंडियन मेडिसिन एंड होम्योपैथी (PCIM&H) आयुष मंत्रालय और इंडियन फार्माकोपिया कमीशन (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय) ने ‘वन हर्ब, वन स्टैंडर्ड’ पहल के क्रियान्वयन हेतु समझौता ज्ञापन को तीन वर्षों के लिए नवीनीकृत किया।
  • इस पहल का उद्देश्य आयुर्वेद, सिद्ध, सोवा-रिग्पा, यूनानी और होम्योपैथी में प्रयुक्त एक ही औषधीय पौधे के लिए एक समान, स्पष्ट, वैज्ञानिक और विश्वसनीय गुणवत्ता मानक विकसित करना है।
  • इससे विभिन्न चिकित्सा प्रणालियों में प्रचलित अलग-अलग मानकों के कारण उत्पन्न अस्पष्टता दूर होगी।
  • नवीनीकृत साझेदारी के तहत तैयार किए जाने वाले मोनोग्राफ में भारतीय मानकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता संबंधी आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा जाएगा।
  • दोनों संस्थानों के बीच मूल समझौता वर्ष 2022 में हुआ था।
  • इसके प्रथम चरण में औषधीय पौधों के 50 मोनोग्राफ विकसित किए गए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1855452&reg=48&lang=2