ग्रामीण ज्ञान सेतु ऐप

प्रश्न – ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’ ऐप के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. इसका उद्देश्य गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण पुस्तकालयों को आपस में जोड़कर बच्चों और युवाओं में पढ़ने की रुचि विकसित करना है।
  2. यह ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल पर आधारित है, जिसमें चार बड़े पुस्तकालय ‘हब’ के रूप में कार्य करते हैं।
  3. सांसद निधि से उपलब्ध कराई गई वैन प्रत्येक 15 दिन में ग्रामीण पुस्तकालयों के बीच पुस्तकों का आदान-प्रदान करेंगी।
  4. इसके अंतर्गत गांधीनगर, कलोल और साणंद के गांवों में 500–600 पुस्तकों वाले 63 पुस्तकालय आरंभ किए गए हैं।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 1, 2 और 3
    (c) केवल 2, 3 और 4 (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 12 अगस्त 2026 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात में ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’ ऐप का शुभारंभ किया।
  • इसका उद्देश्य गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण पुस्तकालयों को जोड़कर बच्चों और युवाओं में पढ़ने की रुचि विकसित करना है।
  • ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल पर आधारित इस ऐप से 752 पुस्तकालय तथा 2.80 लाख पुस्तकों वाले चार बड़े पुस्तकालय जुड़े हैं।
  • गांधीनगर, कलोल और साणंद के गांवों में 5,000 से 6000 हजार पुस्तकों वाले 63 पुस्तकालय आरंभ किए गए हैं।
  • सांसद निधि से उपलब्ध वैन प्रत्येक 15 दिन में पुस्तकों का आदान-प्रदान करेंगी।
  • इनमें इतिहास, कैरियर और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध होंगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/hm-amit-shah-launches-gramin-gyan-setu-app-to-integrate-libraries-in-gandhinagar-lok-sabha-constituency