केरल (नाम परिवर्तन) अधिनियम, 2026

प्रश्न – केरल (नाम परिवर्तन) अधिनियम, 2026 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस विधेयक का उद्देश्य संविधान की प्रथम अनुसूची में राज्य का नाम ‘केरल’ से बदलकर ‘केरलम’ करना है।
(b) यह विधेयक संविधान के अनुच्छेद 3 के अंतर्गत प्रस्तुत किया गया है।
(c) नाम परिवर्तन के परिणामस्वरूप राज्यसभा में राज्य की सीटों की संख्या नौ से बढ़कर दस हो जाएगी।
(d) मलयालम में राज्य का पारंपरिक नाम ‘केरलम’ है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 अगस्त, 2026 को राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी के साथ ही केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक अधिनियम बन गया।
  • क्रमशः 11 और 12 अगस्त, 2026 को लोकसभा एवं राज्यसभा द्वारा केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पारित किया गया।
  • इस अधिनियम का उद्देश्य संविधान की प्रथम अनुसूची में केरल राज्य का नाम बदलकर केरलम (Keralam) करना है।
  • यह अधिनियम संविधान के अनुच्छेद 3 के अंतर्गत लाया गया है।
  • इसके माध्यम से संविधान की प्रथम अनुसूची, चौथी अनुसूची तथा अनुच्छेद 31A और 290A में ‘केरल’ के स्थान पर ‘केरलम’ लिखा जाएगा।
  • नाम परिवर्तन से राज्य की सीमाओं, क्षेत्रफल अथवा राज्यसभा की नौ सीटों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
  • मलयालम भाषा में राज्य का पारंपरिक नाम ‘केरलम’ है।
  • इसी आधार पर केरल विधानसभा ने 24 जून, 2024 को सर्वसम्मति से नाम परिवर्तन का प्रस्ताव पारित किया था।
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फरवरी, 2026 में इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की थी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/india/kerala/story/president-murmu-clears-kerala-renaming-bill-state-to-be-officially-called-keralam-bjp-slams-ldf-udf-absence-2973241-2026-08-17