प्रश्न – प्रस्तावित लखनपुर स्ट्रीट फूड हब के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1 इसके अंतर्गत दो फूड वेंडिंग क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
- इनमें से एक क्षेत्र पुराने बस स्टैंड के पास विकसित होगा।
- दूसरा क्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास विकसित किया जाएगा।
- परियोजना लगभग 1,754.25 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित होगी।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 3
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 जुलाई, 2026 को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले स्थित लखनपुर को केंद्र सरकार की पीएम स्वनिधि स्ट्रीट फूड हब पहल के अंतर्गत देश के शुरुआती चयनित शहरों में शामिल किया गया है।
- केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार, यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देगी।
- लखनपुर पठानकोट की ओर से जम्मू-कश्मीर का प्रमुख प्रवेश द्वार है और यह श्री माता वैष्णो देवी तथा अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित है।
- अमरनाथ यात्रा के दौरान भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री इस प्रवेश मार्ग का उपयोग करते है। प्रस्तावित फूड हब से यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक खान-पान सुविधाएं मिलेंगी।
- इस परियोजना के अंतर्गत लखनपुर बाजार में दो स्थानों-पुराने बस स्टैंड और बिक्री कर कार्यालय के पास फूड वेंडिंग क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।
- यह केंद्र लगभग 1,754.25 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेगा। इसमें डोगरा व्यंजनों सहित जम्मू-कश्मीर की पारंपरिक पाक संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा।
- प्रत्येक स्वीकृत स्ट्रीट फूड हब को केंद्र सरकार द्वारा 4 करोड़ रुपये की सहायता तीन किस्तों में दी जाएगी।
- इस योजना का क्रियान्वयन आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के सहयोग से होगा। – इससे स्थानीय स्ट्रीट वेंडरों को स्थायी आजीविका तथा लखनपुर को पाक-पर्यटन केंद्र के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.dailyexcelsior.com/lakhanpur-to-be-developed-as-street-food-hub-in-jk-jitendra-singh