दिल्ली लक्ष्मी योजना

प्रश्न – 13 जुलाई, 2026 दिल्ली सरकार ने किस योजना का नाम बदलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया है?
(a) दिल्ली महिला सम्मान योजना
(b) महिला समृद्धि योजना
(c) मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना
(d) महिला आत्मनिर्भरता योजना
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 जुलाई, 2026 को दिल्ली सरकार ने अपनी प्रमुख महिला समृद्धि योजना का आधिकारिक नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर दिया है।
  • इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना को रक्षाबंधन के आसपास अगस्त, 2026 में शुरू किया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, सम्मान और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाना है।
  • इस योजना का क्रियान्‍वयन दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • दिल्ली बजट 2025-26 में इस योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।
  • दिल्ली बजट 2026-27 में योजना के लिए बजटीय प्रावधान बढ़ाकर 5,110 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/information/story/delhi-lakshmi-yojana-rs-2500-monthly-aid-eligibility-rollout-explained-2947332-2026-07-14