आईएनएस महेन्द्रगिरि

प्रश्न – आईएनएस महेन्द्रगिरि के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसे 11 जुलाई, 2026 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
(b) इसका कमीशनिंग समारोह विशाखापत्तनम में आयोजित हुआ।
(c) इसे भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े में शामिल किया गया।
(d) आईएनएस महेन्द्रगिरि प्रोजेक्ट 17ए के अंतर्गत निर्मित छठा स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट है।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 11 जुलाई, 2026 को भारतीय नौसेना ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्वदेशी रूप से निर्मित उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस महेन्द्रगिरि को अपने पूर्वी बेड़े में शामिल किया।
  • कमीशनिंग समारोह की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की।
  • आईएनएस महेन्द्रगिरि भारतीय नौसेना में शामिल किया गया प्रोजेक्ट 17ए के अंतर्गत निर्मित छठा स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट है।
  • इसे भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है, जबकि इसका निर्माण मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने किया है।
  • इसका नाम पूर्वी घाट की महेन्द्रगिरि पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है। यह नाम शक्‍ति, दृढ़ता और अदम्य संकल्‍प का प्रतीक है।
  • इसका आदर्श वाक्य है—‘शक्तिशाली’ भव्य-बेजोड़ है।
  • इस युद्धपोत में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है।
  • लगभग 6,670 टन विस्थापन वाला यह जहाज अधिकतम 28 समुद्री मील की गति प्राप्त कर सकता है।
  • इसके निर्माण में 200 से अधिक भारतीय उद्योगों और अनेक एमएसएमई ने योगदान दिया है।
    ० यह फ्रिगेट निम्न क्षमताओं से लैस है—
  • ब्रह्मोस सुपरसोनिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल
  • मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल
  • बहुक्रियाशील रडार एवं आधुनिक सेंसर
  • स्वदेशी रॉकेट और टॉरपीडो लॉन्चर
  • पनडुब्बी-रोधी युद्ध प्रणाली
  • इलेक्ट्रॉनिक युद्ध एवं क्लोज-इन वेपन सिस्टम
  • बहु-भूमिका वाला हेलीकॉप्टर
  • नेटवर्क-केंद्रित युद्ध और उन्नत स्टील्थ तकनीक
  • यह वायु रक्षा, सतह-विरोधी युद्ध, पनडुब्बी-रोधी अभियान, निगरानी, समुद्री अवरोधन तथा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियानों में सक्षम है।
  • इस परियोजना में जहाज को शुरू करने से सुपुर्दगी तक की अवधि 63 महीने से घटाकर 31 महीने कर दी गई।
  • कुल निर्माण समय भी 95 महीने से घटकर 75 महीने रह गया।
  • सामान्यतः पांच से सात समुद्री परीक्षणों के स्थान पर सभी तकनीकी परीक्षण केवल एक समुद्री परीक्षण में पूरे किए गए।
  • आईएनएस महेन्द्रगिरि पूर्वी तट की सुरक्षा, हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री पहुंच तथा नौसेना की युद्धक और परिचालन क्षमता को मजबूत करेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/videos/news/ins-mahendragiri-joins-indian-navy-boosting-maritime-power-amid-indo-pacific-challenges-watch/videoshow/132327694.cms