राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2015

प्रश्न- निम्नलिखित में से कौन-सी ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’-2015 की थीम है?
(a) राष्ट्र निर्माण के लिए विज्ञान
(b) वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने
(c) आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलों और खाद्य सुरक्षा
(d) स्वच्छ ऊर्जा के विकल्प और परमाणु सुरक्षा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वाधान में हर साल 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 28 फरवरी, 1928 को सर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने ‘रमन प्रभाव’ के खोज की घोषणा की थी। इसी खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था।
  • 1986 में भारत सरकार ने 28 फरवरी को ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाये जाने का राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद (National Council For Science and Technology Communication) के प्रस्ताव को स्वीकार किया।
  • पहला राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी, 1987 को मनाया गया तथा इस अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार का शुभारंभ किया गया।
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2015 की थीम-‘राष्ट्र निर्माण के लिए विज्ञान’ (Science for Nation Building) है। इस वर्ष की थीम को राष्ट्र के विकास के लिए वैज्ञानिक मुद्दों पर सार्वजनिक प्रशंसा जुटाने के उद्देश्य के लिए चुना गया है।
  • भारतीय विज्ञान संस्थान के भूतपूर्व निदेशक डा.पी.बलराम राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण के लिए विज्ञान विषय पर व्याख्यान दिया।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के लिए वर्ष 2014 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार वितरित किया गया।
  • विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री वाई.एस.चौधरी ने समारोह की अध्यक्षता किया।
  • 2014 के लिए चयनित पुरस्कार विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं-डा.पी.एस.शंकर (गुलबर्गा), डॉ. रमेशचंद्र गोस्वामी (तेजपुर), डा.एस.नरेंद्रन (तंजावुर) और एम.एम.प्रकाशन लिमिटेड (कोट्टायम)।
    सभी पुरस्कार विजेताओं को एक-एक लाख रुपए, स्मृति चिह्न व एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने का उद्देश्य-
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस व्यापक रूप से लोगों के दैनिक जीवन में वैज्ञानिक अनुप्रयोग के महत्व के बारे में एक संदेश प्रसारित करने के लिए हर साल मनाया जा रहा है।
  • मानव कल्याण के लिए विज्ञान के सभी क्षेत्र में सभी गति-विधियों, प्रयासों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए।
  • विज्ञान के विकास के लिए नई प्रौद्योगिकी के सभी मुद्दों पर चर्चा करने और लागू करने के लिए।
    लोगों को प्रोत्साहित करने के साथ ही विज्ञान और प्रौाद्योगिकी की लोकप्रिेय बनाने के लिए।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=116134
http://www.indiacelebrating.com/events/national-science-day/
http://www.kscste.kerala.gov.in/index.php/programmes-initiatives/2014-04-04-10-45-08/national-science-day
http://www.indianmirror.com/homepage-articles/National-Science-Day.html