राष्ट्रीय बालिका दिवस

National Girl Child Day 2017

प्रश्न-राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 23 जनवरी
(b) 25 जनवरी
(c) 22 जनवरी
(d) 24 जनवरी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 24 जनवरी, 2017 को संपूर्ण भारत में ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ (National Girl Child Day) मनाया गया।
  • बालिका शक्ति को लोगों के सामने लाने तथा उनके प्रति समाज में जागरूकता और चेतना पैदा करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।
  • केंद्र सरकार ने वर्ष 2008 में इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया था।
  • गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को मनाया जाता है।
  • इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=157598
http://www.pmindia.gov.in/en/tag/girl-child-day/