भारत पर्व-2017

Bharat Parv 2017

प्रश्न-26-31 जनवरी, 2017 के दौरान ‘भारत पर्व’ का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) प्रगति मैदान
(b) विजय चौक
(c) लाल किला
(d) इन्द्रप्रस्थ पार्क
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 26 से 31 जनवरी, 2017 के दौरान दिल्ली के लाल किले में ‘भारत पर्व’ का आयोजन किया जाएगा।
  • भारत सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विचार को लोकप्रिय बनाने के तहत देशभक्ति की भावना को जागृत करना है।
  • पर्यटन मंत्रालय को इस कार्यक्रम के लिए नोडल मंत्रालय के रूप में नामित किया गया है।
  • इस आयोजन में गणतंत्र दिवस परेड की झांकी, सशस्त्र बलों के बैंड द्वारा प्रस्तुति, फूड कोर्ट, शिल्प मेला, देश के विभिन्न क्षेत्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति और सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा एक फोटो प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देशभर के लोकनृत्य/आदिवासी नृत्य और संगीत को शामिल किया गया है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=157634