प्रश्न-हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पोषण मिशन का शुभारंभ कहां किया?
(a) अलवर
(b) झुंझुनू
(c) सोनीपत
(d) जयपुर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 8 मार्च, 2018 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पोषण मिशन का शुभारंभ झुंझुनू, राजस्थान में किया।
- इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के विस्तार की शुरूआत भी की।
- यह अभियान देश के 640 जिलों में संचालित होगा।
- वर्तमान में यह अभियान देश के 161 जिलों में संचालित है।
- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान जनवरी, 2015 में शुरू किया गया था।
- इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लोगो प्रतियोगिता और राष्ट्रीय पोषण मिशन लोगो प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।
- इस अभियान की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक फोटो जर्नी बुक जारी किया जिसमें विभिन्न जिलों द्वारा उठाए गए कदमों (नए व अनोखे) की तस्वीरें शामिल हैं।
- प्रधानमंत्री ने सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा तथा कन्या भ्रूण हत्या निरोधक कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शनी करने वाले 10 जिलों को पुरस्कृत भी किया।
- इन जिलों को निम्न श्रेणियों में उनके योगदान हेतु सम्मानित किया गया है।
- प्रभावी समुदाय भागीदारी श्रेणी में 6 जिले रायगढ़ (छत्तीसगढ़), सीकर (राजस्थान), बीजापुर (कर्नाटक), उत्तरी सिक्किम (सिक्किम), तरनतारन (पंजाब), हैदराबाद (तेलंगाना) सम्मानित किए गए।
- पीसी और पीएनडीटी अधिनियमों के कार्यान्वयन श्रेणी में दो जिलों सोनीपत (हरियाणा) और अहमदाबाद (गुजरात) को पुरस्कृत किया गया।
- बालिकाओं की शिक्षा श्रेणी में दो जिले झुंझुनू (राजस्थान) और उधमपुर (जम्मू और कश्मीर) को सम्मानित किया गया।
- बेटी बेटी पढ़ाओ योजना, के तहत कुल 1132.5 करोड़ रुपए की धनराशि वर्ष 2017-18 से वर्ष 2019-20 तक के लिए निर्धारित की गई है।
- इस कार्यक्रम का प्रारंभिक फोकस उन जिलों पर था जिनका औसत शिशु लिंग दर (सीएसआर) के सदंर्भ में राष्ट्रीय औसत से कम था या ऐसे जिले जिनका प्रदर्शन राज्यों के औसत शिशु लिंग दर से कम था।
- वर्ष 2014-15 में जन्म के समय लिंग अनुपात 918 था, जो वर्ष 2016-17 में बढ़कर 926 हो गया है।
- ज्ञातव्य है महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वृंदावन, मथुरा में 1000 विधवा आश्रम खोले गए हैं और वाराणसी में भी ऐसा ही एक आश्रम बनाया जा रहा है।
- दुष्कर्म से जुड़े मामलों की त्वरित जांच हेतु चंडीगढ़ में फोरेंसिक प्रयोगशाला की स्थापना की जा रही है।
- केंद्र सरकार द्वारा घरेलू हिंसा से प्रभावित महिलाओं हेतु 200 साक्षी केंद्र खोले गए हैं।
- राष्ट्रीय पोषण मिशन (NNM) का गठन 9046.17 करोड़ रुपए राशि से किया गया है।
- यह मिशन देश में पोषण के स्तर को युद्धस्तर पर बढ़ाने का एक समग्र प्रस्ताव है जिसमें कुपोषण को दूर करने में योगदान कर रही विभिन्न योजनाओं को शामिल किया जाएगा।
- इस मिशन का लक्ष्य बच्चों के बौनापन, आवश्यकता से कम पोषण, खून की कमी, और जन्म के समय बच्चों के कम वजन को 2 प्रतिशत से 3 प्रतिशत तक लाना है।
- इस कार्यक्रम से 10 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=177166
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=177153
https://www.narendramodi.in/pm-modi-launched-expansion-of-beti-bachao-beti-padhao-national-nutrition-mission-in-jhunjhunu-539238
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=71076
https://www.narendramodi.in/hi/pm-modi-launched-expansion-of-beti-bachao-beti-padhao-national-nutrition-mission-in-jhunjhunu-539238
https://aajtak.intoday.in/story/pm-narendra-modi-happy-womens-day-beti-bachao-beti-padhao-rajasthan-jhunjhunu-vasundhra-raje-live-updates-1-988293.html