राष्ट्रपति द्वारा राज्यपालों की नियुक्ति

प्रश्न-20 जुलाई, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, बिहार तथा नगालैंड में नए राज्यपालों को नियुक्त किया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) लालजी टंडन उत्तर प्रदेश के नए राज्यपाल नियुक्त हुए
(ii) फागू चौहान बिहार के नए राज्यपाल नियुक्त हुए।
(iii) जगदीप धनकड़ पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल नियुक्त हुए।
(iv) आर. एन. रवि नगालैंड के नए राज्यपाल नियुक्त हुए।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल (ii),(iii) एवं (iv)
(b) केवल (i) एवं (iv)
(c) केवल (iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 20 जुलाई, 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, बिहार, मध्य प्रदेश तथा नगालैंड में नए राज्यपालों को नियुक्त किया।
  • राष्ट्रपति ने मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का स्थानांतरण करके उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया।
  • इस पद पर वह रामनाईक का स्थान लेंगी।
  • वह सरोजिनी नायडू के बाद उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनने वाली दूसरी महिला हैं।
  • राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय के प्रसिद्ध वकील और पूर्व सांसद जगदीप धंनकड़ को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया।
  • इस पद पर वह केशरीनाथ त्रिपाठी का स्थान लेंगे।
  • बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन का स्थानांतरण करके उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • इस पद पर वह आनंदीबेन पटेल का स्थान लेंगे।
  • उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा के विधायक और उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष फागू चौहान राष्ट्रपति द्वारा बिहार के राज्यपाल बनाए गए।
  • इस पद पर वह लालजी टंडन का स्थान लेंगे।
  • राष्ट्रपति ने उपराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार आर.एन. रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://presidentofindia.nic.in/press-release-detail.htm?1627