शीला दीक्षित

प्रश्न-20 जुलाई, 2019 को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री शीला दीक्षित का निधन हो गया। उन्हें वर्ष 2014 में किस राज्य का राज्यपाल बनाया गया था?
(a) कर्नाटक
(b) उत्तर प्रदेश
(c) राजस्थान
(d) केरल
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 20 जुलाई, 2019 को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं।
  • वह वर्ष 1998 से 2013 तक लगातार 3 बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।
  • वह 11 मार्च, 2014 से 4 सितंबर, 2014 तक केरल की राज्यपाल रहीं।
  • अपनी मृत्यु तक वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्ष रहीं।
  • उनका जन्म 31 मार्च, 1938 को पंजाब के कपूरथला नगर में एक ‘पंजाबी खत्री’ परिवार में हुआ था।
  • वह वर्ष 1984 में कांग्रेस पार्टी से कन्नौज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बनीं।
  • उन्होंने 5 वर्ष (वर्ष 1984-1989) के लिए महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • इसके अतिरिक्त वर्ष 1986-1989 के दौरान वह तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में पहले संसदीय मामलों की राज्य मंत्री और बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री रहीं।
  • हाल ही में हुए वर्ष 2019 के आम चुनावों में उन्होंने दिल्ली के उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी ने पराजित किया।
  • दिल्ली को आधुनिक रूप देने तथा दिल्ली मेट्रो, के शुरू होने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • उन्हें वर्ष 2010 में भारत-ईरान सोसाइटी द्वारा ‘दारा शिकोह पुरस्कार’ तथा वर्ष 2013 में उत्कृष्ट सार्वजनिक सेवा के लिए ऑल लेडीज लीग द्वारा दिल्ली वीमेन ऑफ द डिकेट अचीवर्स पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • सिटीजन दिल्लीः माई टाइम्स, माई लाइफ (Citizen Delhi: My Times, My Life) उनके द्वारा लिखी गई आत्मकथा है, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के कुछ अहम पहलुओं के बारे में लिखा।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.news18.com/news/politics/sheila-dikshit-death-live-updates-delhi-chief-minister-congress-leader-dies-age-81-condolences-pour-on-twitter-2238975.html

https://www.firstpost.com/politics/sheila-dikshit-passes-away-at-81-ex-delhi-chief-minister-was-fighting-to-revive-the-congress-till-her-last-breath-7027711.html