रावसाहेब रामराव पाटिल

प्रश्न- रावसाहेब रामराव पाटिल (R.R. Patil) जिनका हाल ही में निधन हो गया, निम्न में से किस क्षेत्र से संबंधित थे?
(a) फिल्म जगत
(b) इतिहासकार
(c) राजनीतिज्ञ
(d) समाजसेवक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 16 फरवरी, 2015 को 57 वर्षीय महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री रावसाहेब रामराव पाटिल (R.R. Patil) का मुंह के कैंसर के चलते मुंबई में निधन हो गया।
  • इनका जन्म 16 अगस्त, 1957 को महाराष्ट्र के सांगली जिले के अंजनी गांव में हुआ था। इन्हें आबा (Aaba) के नाम से भी जाना जाता था।
  • राजनीति के क्षेत्र में इनका कार्यकाल 25 वर्षों का रहा तथा वे मुख्य रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से संबंधित थे।
  • वे वर्ष 2004 से वर्ष 2008 तक महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री के पद पर कार्यरत रहे।
  • उल्लेखनीय है कि वे दो बार महाराष्ट्र के गृह मंत्री के पद पर रह चुके हैं जिसमें प्रथम बार वे दिसंबर 2003 से दिसंबर 2008 तक तथा द्वितीय बार अक्टूबर 2009 से सितंबर 2014 तक।

संबंधित लिंक भी देखे…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=115552
http://en.wikipedia.org/wiki/R._R._Patil
http://www.thehindu.com/news/national/other-states/senior-ncp-leader-rr-patil-passes-away/article6901950.ece