जावेद उस्मानी

प्रश्न- 17 फरवरी, 2015 को उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में किसने शपथ ली?
(a) जावेद उस्मानी
(b) जसबीर सिंह
(c) जगमोहन यादव
(d) बृजलाल
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 फरवरी, 2015 को उत्तर प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में जावेद उस्मानी ने शपथ ग्रहण किया।
  • उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
  • श्री उस्मानी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के एक दिन बाद इस पद को ग्रहण किया।
  • श्री उस्मानी 1978 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी थे।
  • सेवानिवृत्त होने से पूर्व श्री उस्मानी उत्तर प्रदेश राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष (अगस्त 2014 से फरवरी 2015) थे।
  • श्री उस्मानी को व्यापक प्रशासनिक अनुभव है। वह मार्च 2012 से मई 2014 तक उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव रह चुके हैं।
  • श्री उस्मानी को प्रधानमंत्री कार्यालय में भी नियुक्त किया गया था और उन्होंने चार प्रधानमंत्रियों-एच.डी.देवेगौड़ा, आई.के. गुजराल, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के अधीन काम किया है।
  • 58 वर्षीय श्री उस्मानी भारतीय प्रशासनिक सेवा से जनवरी, 2016 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।
  • मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति हेतु नियमों के अनुसार सरकार में किसी पद पर सेवारत व्यक्ति यह पद ग्रहण नहीं कर सकता है।
  • श्री उस्मानी विश्वबैंक में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में एवं भारत के नेपाली दूतावास में भी कार्य कर चुके हैं।
  • श्री उस्मानी वर्ष 1993-95 के दौरान मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के सचिव थे।

संबंधित लिंक भी देखे…
http://upsic.up.nic.in/
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-otherstates/javed-usmani-sworn-in-as-cic-of-uttar-pradesh/article6906770.ece
http://en.wikipedia.org/wiki/Jawed_Usmani