राम डी. प्रधान

प्रश्न-31 जुलाई, 2020 को किस राज्य के पूर्व राज्यपाल राम डी. प्रधान का निधन हो गया?
(a) असम
(b) अरुणाचल प्रदेश
(c) मध्य प्रदेश
(d) राजस्थान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 31 जुलाई, 2020 को पूर्व आईएएस अधिकारी एवं अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम डी. प्रधान का निधन हो गया।
  • वह मार्च, 1987 से मार्च, 1990 तक अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे।
  • उन्होंने राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय गृह सचिव के रूप में भी कार्य किया था।
  • उन्होंने असम समझौते और मिजोरम शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • वह 26/11 मुंबई हमलों की जांच हेतु गठित उच्चस्तरीय जांच आयोग के अध्यक्ष भी थे।
  • उन्हें वर्ष 1987 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://nenow.in/north-east-news/arunachal-pradesh/former-arunachal-pradesh-governor-rd-pradhan-dies-in-mumbai.html