प्रश्न-5 अगस्त, 2020 को केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के अध्यक्ष अजय त्यागी के कार्यकाल में कितने माह की वृद्धि की है?
(a) 18 माह
(b) 14 माह
(c) 16 माह
(d) 6 माह
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 5 अगस्त, 2020 को केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के अध्यक्ष के रूप अजय त्यागी के कार्यकाल को 18 माह बढ़ा दिया।
- अब उनका कार्यकाल 1 सितंबर, 2020 से 28 फरवरी, 2022 तक रहेगा।
- इससे पूर्व उनके कार्यकाल को मार्च, 2020 से अगस्त, 2020 तक 6 माह का विस्तार दिया गया था।
- सेबी के बारे में
- यह देश में प्रतिभूति और वित्त का वैधानिक नियामक बोर्ड है।
- इसकी स्थापना भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड अधिनियम, 1992 के प्रावधानों के तहत 12 अप्रैल, 1992 को हुई थी।
- इसका मुख्यालय मुंबई में है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…