एआईएम-आईक्रेस्ट (AIM iCrest)

प्रश्न-नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन (AIM) द्वारा किसके सहयोग से ऊष्मायन (Incubator) क्षमता वृद्धि कार्यक्रम ‘एआईएम आईक्रेस्ट’ प्रारंभ किया गया?
(a) बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन
(b) वाधवानी फाउंडेशन
(c) a एवं b दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 30 जुलाई, 2020 को नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन द्वारा ऊष्मायन क्षमता वृद्धि कार्यक्रम ‘एआईएम-आईक्रेस्ट’ प्रारंभ किया गया।
  • यह कार्यक्रम बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से प्रारंभ किया गया है।
  • उक्त संगठन उद्यमिता एवं नवाचार के क्षेत्र में विश्वसनीय मदद एवं विशेषज्ञता प्रदान करेंगे।
  • यह देशभर में ऊष्मायन पारितंत्र में समग्र प्रगति को प्रोत्साहित करने की एक प्रमुख पहल है।
  • भारत में नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए यह अपनी तरह की पहली पहल है।
  • उक्त कार्यक्रम को ऊष्मायन पारितंत्र को सक्षम बनाने और अटल नवाचार मिशन के देशभर में स्थापित ऊष्मायन केंद्रों के विकासकारक के रूप में डिजाइन किया गया है।
  • उक्त कार्यक्रम के तहत ज्ञान सृजन और उसके प्रसार में स्टार्ट-अप उद्यमियों की मदद के साथ ही एक मजबूत तथा सक्रिय नेटवर्क विकसित करने पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।

लेखक-नीरज ओझा

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=212327#:~:text=In%20a%20major%20initiative%20to,on%20creating%20high%20performing%20Startups.