प्रश्न-जुलाई, 2020 में यूनिसेफ (UNICEF) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, विश्व में कितने बच्चों के रक्त में सीसे (Lead) की मात्रा अधिक है?
(a) 800 मिलियन
(b) 700 मिलियन
(c) 600 मिलियन
(d) 500 मिलियन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 30 जुलाई, 2020 में यूनिसेफ एवं प्योर अर्थ (Pure Earth) द्वारा ‘द टॉक्सिक ट्रुथ : चिल्ड्रेन्स एक्सपोजर टू लेड पॉल्यूशन अंडरमाइंस ए जनरेशन ऑफ पोटेंशियल नामक रिपोर्ट जारी की गई।
- यह अपनी तरह की पहली रिपोर्ट है।
- रिपोर्ट के अनुसार, विश्वभर में 800 मिलियन बच्चों (लगभग 3 बच्चों में 1) के रक्त में सीसे की मात्रा 5 माइक्रोग्राम प्रति डेसीलीटर या उससे अधिक है।
- इसमें से लगभग आधी संख्या दक्षिण एशिया में है।
- रिपोर्ट के अनुसार, सीसा एक प्रबल न्यूरोटॉक्सिन है, जो बच्चों के दिमाग को अपूरणीय क्षति पहुंचाता है।
- सीसा विशेष रूप से शिशुओं और 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए घातक है, जो उन्हें आजीवन तंत्रिका संबंधी, संज्ञानात्मक एवं शारीरिक दुर्बलता प्रदान करता है।
- बचपन में सीसे की विषाक्तता से इन बच्चों की आजीवन आर्थिक क्षमता समाप्त हो जाने के कारण निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों में अनुमानित लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर की क्षति होती है।
- रिपोर्ट के अनुसार, निम्न और मध्यम आय वाले देशों में बच्चों में सीसे की विषाक्तता का कारण सीसा-तेजाब युक्त बैटरियों का अनौपचारिक एवं निम्नस्तरी पुनर्चक्रण है।
- निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों में वर्ष 2000 के पश्चात वाहनों की संख्या में तीन गुना वृद्धि हुई है।
लेखक-नीरज ओझा
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.unicef.org/reports/toxic-truth-childrens-exposure-to-lead-pollution-2020