प्रश्न-स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) ने क्रेडिट ब्यूरो फर्म “TransUnion Cibil” के सहयोग से एक पोर्टल लांच किया है, जो MSMEs (एमएसएमई उद्यमों) के लिए मददगार होगा। यह पोर्टल है-
(a) MSMESamarthya
(b) MSME Shakti
(c) MSMESaksham
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- जुलाई, 2020 में ‘स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया’ (SIDBI) ने क्रेडिट ब्यूरो फर्म “TransUnion Cibil” के सहयोग से एक पोर्टल लांच किया।
- MSMESaksham (एमएमएमई सक्षम) नामक यह पोर्टल MSMEs (एमएसएमई उद्यमों) हेतु मददगार साबित होगा।
- पोर्टल उद्यमों के वित्तीयन की राह को आसान बनाने के साथ-साथ उधारकर्ताओं को उनके क्रेडिट ऑब्लिगेशन्स को प्रबंधित करने में मदद करेगा।
- भारत में MSMEs
- मार्च, 2020 तक आंकड़ों के अनुसार, भारत में 6.33 करोड़ MSMEs (Micro, Small & Medium Enterprises) हैं।
- इनमें से 6.30 करोड़ (99.4 प्रतिशत) सूक्ष्म उद्यम (Micro-enterprises) के अंतर्गत आते हैं।
लेखक-पंकज पाण्डेय
संबंधित लिंक भी देखें…