प्रश्न-सूची-1 (राज्य) को सूची-II (डिजिटल पहल) को सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।
सूची-I सूची-II
(राज्य) (डिजिटल पहल)
A. राजस्थान 1. स्माइल (Smile)
B. छत्तीसगढ़ 2. पढ़ाई तुहार दुवार
C. बिहार 3. उन्नयन
D. मेघालय 4. ई-स्कॉलर पोर्टल
कूट :
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 4 3 2 1
(c) 3 2 1 4
(d) 2 1 4 3
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 28 जुलाई, 2020 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ‘डिजिटल शिक्षा पर भारत रिपोर्ट’ जारी की।
- रिपोर्ट में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय, राज्यों और संघ राज्यक्षेत्रों के शिक्षा विभागों द्वारा घर पर बच्चों के लिए सुलभ एवं समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करने तथा उनके सीखने के क्रम में आने वाली बाधाओं को दूर करने हेतु अपनाए गए अभिनव तरीकों का वर्णन किया गया।
- रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ की गई प्रमुख पहलें हैं-
1. दीक्षा (DIKSHA) प्लेटफार्म
2. स्वयंप्रभा टीवी चैनल
3. ऑनलाइन एमओओसी पाठ्यक्रम
4. ऑन एयर शिक्षा वाणी
5. दिव्यांगों के लिए NIOS का DAISY
6. ई-पाठशाला
7. नेशनल रिपॉजिटरी ऑफ ओपेन एजुकेशनल रिसोर्सेज (NROER) आदि।
- राज्यों/संघ राज्यक्षेत्रों द्वारा डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए प्रारंभ की गई प्रमुख पहलें हैं-
1. राजस्थान – प्रोजेक्ट स्माइल (SMILE : Social Media Interface for Learning Engagement), शिक्षा दर्शन, हवामहल
2. छत्तीसगढ़ – पढ़ाई तुहार दुवार
3. बिहार – मेरा दूरदर्शन, मेरा विद्यालय उन्नयन पहल, विद्यावाहिनी ऐप, मेरा मोबाइल मेरा विद्यालय
4. मेघालय – ई-स्कॉलर पोर्टल
5. उत्तराखंड – संपर्क दीदी ऐप, ज्ञानदीप कार्यक्रम
6. असम – विश्व विद्या, ज्ञान वृक्ष
7. त्रिपुरा – एम्पावरयू शिक्षा दर्पण ऐप
8. अरुणाचल – रेडियो स्कूल
प्रदेश
9. चंडीगढ़ – प्रोजेक्ट फीनिक्स, किशोर मंच
10. गुजरात – ज्ञान कुंज, समर्थ
11. हरियाणा – घर से पढ़ाओ अभियान
12. हिमाचल – हर घर पाठशाला
प्रदेश अभियान, ‘करोना, थोड़ी मस्ती-थोड़ी पढ़ाई’ अभियान
13. कर्नाटक – मक्कणवार्णा
परीक्षावाणी
14. मध्य प्रदेश – ज्ञान पिटारा
15. ओडिशा – शिक्षा संजोग
लेखक-नीरज ओझा
संबंधित लिंक भी देखें…