महाराष्ट्रा एग्रीबिजनेस नेटवर्क (MagNet) प्रोजेक्ट

प्रश्न-महाराष्ट्रा एग्रीबिजनेस नेटवर्क (MagNet) परियोजना के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(a) राज्य सरकार ने 25 जुलाई, 2020 को इसकी मंजूरी दी है।
(b) 1,000 करोड़ रुपये की यह परियोजना मुख्यतः फल एवं सब्जी उत्पादकों के हितों को लक्ष्यित है।
(c) परियोजना राज्य के सभी जिलों में कार्यान्वित की जाएगी।
(d) केवल (b) एवं (c)
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 29 जुलाई, 2020 को महाराष्ट्र सरकार ने एक महत्वाकांक्षी (ambitious) परियोजना ‘मैग्नेट’ (MagNet) को मंजूरी दिया।
  • मैग्नेट परियोजना का पूर्ण रूप है-महाराष्ट्रा एग्रीबिजनेस नेटवर्क (MagNet)।
  • एक हजार करोड़ रुपये की यह परियोजना मुख्यतः फल एवं सब्जी उत्पादकों को लक्षित है।
  • परियोजना का उद्देश्य प्रसंस्करण प्रक्रिया को बेहतर बनाते हुए फल एवं सब्जी जैसे नाशवर (Perishables) उत्पादन में नुकसान को कम करना है।
  • ध्यातव्य है कि उचित रखरखाव एवं भंडारण के अभाव में महाराष्ट्र में उत्पादित लगभग 30 से 35 प्रतिशत फल एवं सब्जियां नष्ट हो जाते हैं।
  • परियोजना राज्य के सभी जिलों में कार्यान्वित की जाएगी।
  • परियोजना का वित्तीयन ADB (एशियाई विकास बैंक) (70 प्रतिशत) एवं महाराष्ट्र सरकार (30 प्रतिशत) के द्वारा किया जाएगा।

लेखक-पंकज पाण्डेय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/india/maharashtra-state-govt-gives-nod-for-rs-1000-crore-magnet-project-6531589/#:~:text=The%20state%20government%20on%20Wednesday,with%20the%20Asian%20Development%20Bank.