राइसोटोप परियोजना

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. जून 2025 में दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने अवैध शिकार पर अंकुश लगाने हेतु राइसोटोप परियोजना के तहत जीवित गैंडे के सींगों में रेडियोधर्मी पदार्थ इंजेक्ट किया है।
  2. राइसोटोप परियोजना वर्ष 2021 में दक्षिण अफ्रीका में शुरू की गई थी।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
    (a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
    (c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • जून, 2025 में दक्षिण अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने अवैध शिकार पर अंकुश लगाने हेतु राइसोटोप परियोजना के तहत जीवित गैंडे के सींगों में रेडियोधर्मी पदार्थ इंजेक्ट किया है।
  • विटवाटरसैंड विश्वविद्यालय के अनुसार यह प्रक्रिया गैंडों के लिए हानि रहित है।
  • इसका उद्देश्य सीमा चौकियों पर गैंडे के सींगों का पता लगाना आसान बनाना तथा उन्हें मानव उपभोग के लिए अनुपयोगी बनाना है।
  • इस परियोजना में 20 गैंडों के सींगों में दो छोटे रेडियोधर्मी चिप्स डाले जाएंगे।
  • यह प्रोजेक्ट लगभग 6 वर्षों के शोध और परीक्षण के उपरांत प्रारम्भ किया गया है।
  • यह रेडियोधर्मी पदार्थ सींग पर पांच वर्ष तक बना रहेगा, इसे प्रत्येक 18 महीने में सींग हटाने की तुलना में कहीं अधिक लागत प्रभावी समाधान माना जा रहा है।
  • इसके अतिरिक्त,शोधकर्ताओं की टीम ने आगे की पहचान के लिए प्रत्येक उपचारित सींग पर 11,000 माइक्रोडॉट्स का छिड़काव किया।
  • यह अभियान गैंडे की तस्करी और शिकार पर रोक लगाने हेतु वैज्ञानिकों का प्रभावी कदम है। यदि यह बड़े पैमाने पर सफल होता है, तो दक्षिण अफ्रीका ही नहीं अपितु विश्व के गैंडों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।
  • ध्यातव्य है कि राइसोटोप परियोजना वर्ष 2021 में दक्षिण अफ्रीका में शुरू की गई थी।
  • इसे इंटरनेशनल एटोमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) का समर्थन प्राप्त है।

लेखक- नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.iaea.org/newscenter/pressreleases/nuclear-science-and-nuclear-security-infrastructure-to-protect-rare-rhinos-iaea-supported-project-marks-a-milestone