नासा का सूर्या एआई

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए ?

  1. अगस्त, 2025 में नासा द्वारा ‘सूर्या’ नामक एक उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) मॉडल लॉन्च किया गया है।
  2. सूर्य को NASA ने IBM और अन्य वैश्विक वैज्ञानिक संस्थानों के सहयोग से विकसित किया है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा / से कथन सत्य है / हैं ?
    (a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
    (c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • अगस्त, 2025 में नासा द्वारा ‘सूर्या’ नामक एक उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) मॉडल लॉन्च किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि इसे अंतरिक्ष मौसम की भविष्यवाणी में क्रांति लाने हेतु डिज़ाइन किया गया है।
  • यह सौर गतिविधियों के लंबे और सूक्ष्म परिवर्तनों को पहचानने में सक्षम है।
  • सूर्य को NASA ने IBM और अन्य वैश्विक वैज्ञानिक संस्थानों के सहयोग से विकसित किया है।
  • सूर्य को वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय के लिए खोला गया है ताकि वे इसे अपने अनुसंधान में उपयोग और अनुकूलित कर सकें।
  • इस मॉडल को NASA के Solar Dynamics Observatory (SDO) से लगभग 9 वर्षों (2010–2019 तक) के उच्च-रिज़ॉल्यूशन डेटा (तीव्र समय अंतराल वाली तस्वीरें, चुंबकीय क्षेत्र इत्यादि) का उपयोग करके प्रशिक्षित किया गया है, जिसने इसे अंतरिक्ष मौसम की जटिल संरचनाओं को समझने में सक्षम बनाया है।
  • इस मॉडल का लक्ष्य न केवल सौर तूफानों के खतरों, जैसे कि GPS, संचार प्रणाली, पावर ग्रिड, और उपग्रहों पर प्रभाव, की पूर्व जानकारी देना है, बल्कि इसे अन्य क्षेत्रों में भी लागू करना, जैसे पृथ्वी विज्ञान, ग्रहीय विज्ञान। ताकि AI‑संचालित वैज्ञानिक खोजों को और सशक्त बनाया जा सके।
  • यह पहल NASA के मुख्य विज्ञान डेटा अधिकारी (Chief Science Data Officer) और Heliophysics विभाग द्वारा समर्थित है, और यह नासा का AI‑driven विज्ञान और डेटा‑संचालित अनुसंधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

लेखक- नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://science.nasa.gov/science-research/artificial-intelligence-model-heliophysics/