आईसीएमआर की शाइन पहल

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. अगस्त, 2025 में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग द्वारा ICMR-SHINE पहल की शुरुआत की गई।
  2. इस पहल का उद्देश्य छात्रों को स्वास्थ्य एवं बायोमेडिकल अनुसंधान के क्षेत्र से परिचित कराना और उन्हें विज्ञान तथा जनस्वास्थ्य में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
    (a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
    (c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • अगस्त, 2025 में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग द्वारा ICMR-SHINE पहल की शुरुआत की गई।
  • SHINE का पूर्ण रूप “साइंस एंड हेल्थ इनोवेशन फॉर द नेक्स्टजेन एक्सप्लोरर्स” (Science and Health Innovation for the Nextgen Explorers – SHINE) है।
  • इस पहल का उद्देश्य छात्रों को स्वास्थ्य एवं बायोमेडिकल अनुसंधान के क्षेत्र से परिचित कराना और उन्हें विज्ञान तथा जनस्वास्थ्य में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।
  • शाइन (SHINE)” राष्ट्रव्यापी छात्र आउटरीच कार्यक्रम विशेष रूप से कक्षा 9-12वीं तक के स्कूली छात्रों को लक्षित करता है।
  • इस कार्यक्रम में देशभर के लगभग 300 स्कूलों से 9वीं से 12वीं कक्षा तक के तेरह हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया तथा वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ चर्चा की, प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया, प्रदर्शनी देखी, पोस्टर वॉक में भाग लिया और फिल्म प्रदर्शन का आनंद लिया।
  • आईसीएमआर-शाइन स्वास्थ्य अनुसंधान और नवाचार में भारत के बढ़ते नेतृत्व को दर्शाता है साथ ही, यह युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के सरकार के दृष्टिकोण का समर्थन करता है।
  • शाइन कार्यक्रम प्रधानमंत्री के “एक दिन वैज्ञानिक के रूप में” आह्वान के अनुरूप है, और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान के अग्रदूत प्रो. वी. रामलिंगा स्वामी को सम्मानित करता है।

लेखक- नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mohfw.gov.in/?q=en/press-info/9113