रसियन ग्रैंड प्रिक्स

2016 FORMULA 1 RUSSIAN GRAND PRIX

प्रश्न-हाल ही में संपन्न हुई रसियन ग्रैंड प्रिक्स फार्मूला वन रेस का विजेता कौन रहा?
(a) लुईस हैमिल्टन
(b) निको रोसबर्ग
(c) सेबेस्टियन बेट्टल
(d) सर्जियो पेरेज
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • सत्र 2016 की चौथी रेस रसियन ग्रैंड प्रिक्स 1 मई, 2016 को सोची (रूस) में संपन्न हुई।
  • प्रतियोगिता का खिताब मर्सिडीज टीम के जर्मन चालक निको रोसबर्ग ने जीता।
  • उल्लेखनीय है कि इस सत्र की अब तक संपन्न हुई चारों प्रतियोगिताओं में निको रोसबर्ग ने जीत दर्ज की है।
  • इस जीत के साथ ही निको रोसबर्ग फॉर्मूला वन रेस के इतिहास में अल्बर्टो असकारी, माइकल शूमाकर तथा सेबेस्टियन बेट्टल के बाद लगातार सात जीत दर्ज करने वाले चौथे ड्राइवर बन गये।
  • उन्होंने इस रेस में पोल पोजिशन, सबसे तेज लैप और प्रत्येक लैप में जीत के साथ अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम भी पूरा किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.formula1.com/content/fom-website/en/latest/features/2016/5/sochi-stats-rosberg-ascari-schumacher-seventh-win.html
https://www.formula1.com/content/fom-website/en/latest/features/2016/5/winners-and-losers—russia.html