प्रश्न-‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 2 मई
(b) 3 मई
(c) 1 मई
(d) 4 मई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 3 मई, 2016 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ (World Press Freedom Day) मनाया गया।
- वर्ष 2016 में ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ का मुख्य विषय (Theme) ‘‘सूचना और मौलिक स्वतंत्रता तक पहुंच-यह तुम्हारा अधिकार है!’ (Access to Information and Fundamental Freedoms-This is Your Right!) है।
- ज्ञातव्य है कि वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 मई को प्रतिवर्ष विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की थी।
- इस दिवस को मनाने का उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता का मूल्यांकन करना, प्रेस की स्वतंत्रता पर बाह्य तत्वों के हमले से बचाव करना एवं प्रेस की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए संवाददाताओं की यादों को सहेजना है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/en/events/pressfreedomday/
http://en.unesco.org/world-press-freedom-day-2016