प्रश्न-15-17 अक्टूबर, 2020 के मध्य यूथ-20 (वाई 20) शिखर सम्मेलन का वर्चुअली रूप से आयोजन कहां किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) रियाद
(c) दोहा
(d) अबूधाबी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 15-17 अक्टूबर, 2020 के मध्य यूथ-20 (वाई 20) शिखर सम्मेलन का वर्चुअली रूप से आयोजन किया गया।
- यह सम्मेलन सऊदी अरब के रियाद में आयोजित हुआ।
- इस शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme)-Realizing Opportunities of the 21st Century for All था।
- 15 अक्टूबर, 2020 को केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- इस सम्मेलन का उद्देश्य विश्वभर में युवाओं को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रों के बीच विचारों और संवादों का आदान-प्रदान करना है। यह सम्मेलन तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर आधारित था-फ्यूचर फिट, युवा सशक्तिकरण, एवं वैश्विक नागरिकता।
- किरेन रिजिजू के साथ इटली के पूर्व प्रधानमंत्री और सीनेटर मैत्तियों रेजी, युवा नीतियों और यूनिवर्सल काउंसिल विभाग के प्रमुख और इटली मंत्रिमंडल के सदस्य डॉ. फ्लैविया सिनिस्कालची, सिंगापुर के समुदाय, संस्कृति, युवा, व्यापार और उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री एल्विन टैन शामिल हुए।
- इस शिखर सम्मेलन में रिजिजू ने युवाओं को विश्वव्यापी कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
- इस सम्मेलन में G-20 देशों के युवा नेताओं ने G-20 लीडर्स एजेंडे पर विचार-विमर्श किया।
- वाई-20 भावी पीढ़ी के साथ सहयोग विकसित करने का एक मंच है।
- इस सम्मेलन का समापन वाई 20 कम्यूनिके (Communique) के प्रारूपण के साथ हुआ।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…